मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:03 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा चुनाव में मतदाता पहचान पत्र बांटने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहा डाक विभाग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची,। झारखंड में लोकसभा चुनाव के चौथे, पांचवें, छठे और सातवें

चरण में मतदान होना है। इससे पहले सभी नए मतदाताओं तक मतदाता पहचान पत्र

पहुंचाने की कवायद में डाक विभाग भी मशगूल है। विभागीय कर्मचारी नया वोटर

आईडी कार्ड लोगों तक पहुंचाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।

इस

संबंध में रांची के शहीद चौक स्थित डाक विभाग के कार्यालय में तैनात मुख्य

डाकपाल एस गोराई ने बताया कि लोगों के घरों तक वोटर आईडी कार्ड पहुंचाने के

लिए करीब 55 डाकिया काम कर रहे हैं जबकि 15 से 20 कर्मचारी कार्यालय में

लगातार कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि पिछले छह महीने से यह काम लगातार चल

रहा है। अब तक 15 से 20 लाख लोगों तक वोटर आईकार्ड पहुंचाने का काम किया

गया है। साथ ही 25 मई से पहले रांची जिले के बचे हुए 55 से 60 हजार वोटर

कार्ड मतदाताओं तक पहुंचाने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।

डाक

विभाग के कर्मचारी नवनीत कुमार और नवीन कुमार का कहना था कि लोकतंत्र के इस

महापर्व में प्रत्येक व्यक्ति को शामिल होना चाहिए। यदि एक व्यक्ति भी

मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाता है तो इसका असर देश की सरकार बनाने पर

पड़ेगा। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति तक नया वोटर कार्ड पहुंचाने के लिए डाक

विभाग जी-तोड़ मेहनत कर रहा है। 25 मई से पहले सभी के घरों तक नया वोटर

आईकार्ड पहुंचे। इसके लिए सभी कर्मचारी युद्धस्तर पर लगे हुए हैं। जिन

मतदाताओं के घर पर आईकार्ड पहुंचा और वो किसी कारणवश कार्ड रिसीव नहीं कर

पाए उनको फोन कर कार्यालय बुलाया जा रहा है, ताकि हर मतदाता मतदान से पहले

वोटर आईडी कार्ड प्राप्त कर लें और आसानी से वोट कर सकें।

डाकघर के

कार्यालय में नया वोटर आईडी कार्ड लेने पहुंची मतदाता सुमन मांझी ने कहा कि

जिस तरह से डाक विभाग जिले के प्रत्येक नागरिक को उनका वोटर कार्ड तत्परता

से पहुंचा रहा है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि रांची में मतदान के

दिन ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान केंद्र तक पहुंचेंगे और मताधिकार का प्रयोग

कर पाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें