झारखंड के गरीब सांसद विद्युत वरण महतो और सुनील सोरेन , जयंत सिन्हा सबसे अमीर, बाकी सब करोड़पति

झारखंड के गरीब सांसद विद्युत वरण महतो और सुनील सोरेन , जयंत सिन्हा सबसे अमीर, बाकी सब करोड़पति
रांची: झारखंड में 14 सांसदों में सबसे गरीब सांसद की बात की जाए तो जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो और दुमका सांसद सुनील सोरेन का नाम आता है वहीं सबसे अमीर सांसद की बात करें तो हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा पहले पायदान पर है। जयंत सिन्हा के पास कुल 77.07 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति हैं। वहीं निशिकांत दुबे भी अमीर सांसद हैं परन्तु उनके पास कुल 46.27 करोड़ रुपए की संपत्ति है। आपको बता दें कि निशिकांत गोड्डा से लगातार तीन बार सांसद रहे हैं। कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी की संपत्ति 9.76 करोड़ रुपए है हालांकि उनपर देनदारियां 31.89 लाख रुपए है। वहीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की बात करें तो वे 9.15 करोड़ रुपए संपत्ति के मालिक है। विद्युत वरण महतो जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के सबसे गरीब सांसद हैं। लगातार दो बार सांसद बने,उनकी संपत्ति करीब 14 लाख रुपए हैं। चंद्रप्रकाश चौधरी गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से सांसद है। इनके पास 1.34 करोड़ रुपए की संपत्ति है। पश्चिमी सिंहभूम से सांसद गीता कोड़ा की संपत्ति 2.52 करोड़ रुपए है। धनबाद सांसद पशुपति नाथ सिंह की संपत्ति 2.72 करोड़ है। रांची सांसद संजय सेठ के पास 1.40 करोड़ की संपत्ति है। लोहरदगा सांसद सुदर्शन भगत की संपत्ति 90.31 लाख है। दुमका से बीजेपी के सुनील सोरेन के पास महज 47.37 लाख रुपए की संपत्ति है। राजमहल से दो बार के सांसद विजय हांसदा के पास 1.29 करोड़ की संपत्ति है। पलामू से दो बार के सांसद विष्णु दयाल राम की संपत्ति 3.22 करोड़ रुपए है।





