मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

Poonam Pandey Death suspense troll

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

एक्ट्रेस

पूनम पांडे के इंस्टाग्राम अकाउंट से शुक्रवार 2 फरवरी सुबह एक पोस्ट शेयर

किया गया। इसमें कहा गया था कि उनकी मौत सर्वाइकल कैंसर से हुई है। इस

घटना के बाद फैंस सदमे में आ गए। फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने उन्हें

श्रद्धांजलि दी लेकिन शनिवार सुबह उन्होंने वीडियो शेयर कर बताया कि वह

जिंदा हैं।

सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने के

उद्देश्य से पूनम पांडे ने अपनी मौत की झूठी पोस्ट डाली थी। उनकी मौत की

खबर के 24 घंटे बाद पूनम ने सामने आकर कहा है कि वह जिंदा हैं। इस वीडियो

को पोस्ट करने के बाद नेटिज़न्स ने उन्हें खूब ट्रोल किया। अब कई यूजर्स कह

रहे हैं कि ये एक घटिया पब्लिसिटी स्टंट है।

पूनम पांडे के

इस वीडियो पर नेटिजन्स कमेंट कर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। नेटिज़न्स

''उसे गिरफ्तार करो'', ''यह एक बहुत खराब पब्लिसिटी स्टंट था'', ''गंभीर

मुद्दों के बारे में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने के दौरान इस तरह का

पब्लिसिटी स्टंट करना गलत है'' जैसी टिप्पणियां कर रहे हैं।

उनके

वीडियो पर टिप्पणियां की गई हैं, ''प्रचार के लिए सर्वाइकल कैंसर जैसी

गंभीर बीमारी का फायदा उठाना घृणित है। जागरूकता फैलाने के लिए अपने मंच का

उपयोग करना सराहनीय है लेकिन अपनी मृत्यु के बारे में झूठी जानकारी फैलाना

बहुत बुरा है।''

इसी बीच जब उनकी अचानक मौत की खबर आई तो

फैंस समेत कई कलाकार सदमे में आ गए। उनके कई दोस्तों ने भी उनकी मौत की

जांच की मांग की थी। पूनम पांडे द्वारा की गई इस डेथ पोस्ट पर फैन्स अपनी

नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें