मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

रामनवमी के जुलूस में पूजा समिति के पदाधिकारी निभाएं सक्रिय भूमिका : एसडीओ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रामगढ़ । रामनवमी के जुलूस में पूजा समिति के पदाधिकारी सक्रिय

भूमिका निभाएं। वह अपने वॉलिंटियर्स को मुस्तैद रखें, ताकि शांति व्यवस्था

बनी रहे। पुलिस के पदाधिकारी भी पूजा समिति के पदाधिकारियों के साथ

सामंजस्य बनाएं। वे लोग अपना संपर्क नंबर भी एक दूसरे से साझा करें, ताकि

विकट परिस्थिति में जल्द से जल्द पदाधिकारियों की टीम पहुंच सके। यह बात

शनिवार को अनुमंडलीय शांति समिति की बैठक में रामगढ़ एसडीओ आशीष गंगवार ने

कही। उन्होंने कहा कि वरीय पुलिस पदाधिकारी तो मॉनिटरिंग करेंगे, लेकिन

थाना प्रभारी और पूजा समिति के अध्यक्ष हर सूचना का आदान-प्रदान करें।

जुलूस निर्धारित समय पर निकले और निर्धारित रास्ते पर जुलूस मौजूद रहे,

इसका ध्यान देना आवश्यक है।

आदर्श आचार संहिता का ना हो उल्लंघन

आदर्श आचार संहिता लागू है इसलिए किसी भी परिस्थिति में त्यौहार को

राजनीतिक रंग नहीं देना है। इसका ध्यान पूजा समिति के पदाधिकारी भी रखें।

रात 10:00 बजे के बाद डीजे का वॉल्यूम कम रहे और जुलूस में हिंसा न हो इस

पर विशेष ध्यान दिया जाना है। आदर्श आचार संहिता के नियमों का शत प्रतिशत

पालन किया जाना है।

पूजा को लेकर पहले से ही रहे अलर्ट

इस

बैठक में रामगढ़ एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद और पतरातू एसडीपीओ वीरेंद्र राम

ने अपने क्षेत्र के पदाधिकारियों को रामनवमी पूजा को लेकर पहले से ही

अलर्ट रहने का निर्देश दिया। साथ ही पूजा समिति के पदाधिकारियों को भी यह

बताया गया कि किसी भी तरह की भ्रामक सूचना को लेकर पुलिस पदाधिकारी से

संपर्क किया जाना है। सोशल मीडिया पर भी अगर कोई गलत प्रचार हो रहा है तो

उसकी सूचना भी तत्काल पुलिस को देनी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें