मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:17 · नई दिल्ली संस्करण

बड़कागांव विस क्षेत्र में मतदान के लिए पोलिंग पार्टी ईवीएम के साथ रवाना, डीसी ने दिए निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बड़कागांव विस क्षेत्र में मतदान के लिए पोलिंग पार्टी ईवीएम के साथ रवाना, डीसी ने दिए निर्देश

रामगढ़। रामगढ़ कॉलेज में बनाए गए कंट्रोल रूम से मंगलवार को बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के लिए पोलिंग पार्टी को ईवीएम के साथ रवाना किया गया। डीसी चंदन कुमार ने पोलिंग पार्टी को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण रूप से चुनाव कराने का निर्देश दिया। साथ ही मतदान केंद्र पर ईवीएम और वीवीपैट के सही इस्तेमाल करने का भी निर्देश दिया।डीसी ने बताया कि सभी प्रेसाडिंग ऑफिसर और पोलिंग पार्टी को ईवीएम और वीवीपैट का प्रशिक्षण दिया गया है। उसे प्रशिक्षण के मुताबिक भी सारे कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टी को सीधे भेजा जा रहा है। सभी गाड़ियों की से ट्रैकिंग की जा रही है मतदान केंद्र और पोलिंग पार्टी की सुरक्षा के पुख्ता का इंतजाम किए गए हैं। डीसी ने बताया कि विधानसभा में 456 बूथों में से कुछ बूथ संवेदनशील हैं। इनमें 18 बूथों पर शाम 4:00 बजे तक ही मतदान की प्रक्रिया चलेगी। शेष बूथ पर शाम 5:00 बजे तक मतदान होगा। पोलिंग पार्टी को सुबह 5:00 बजे मॉक पोल करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही ठीक 7:00 बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया है। मतदान केंद्र में पोलिंग की प्रक्रिया में देरी न हो इसके लिए पोलिंग पार्टी को पूरी जानकारी दे दी गई है।15 महिला बूथों पर रहेंगी सिर्फ महिलाएंबड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में 15 महिला बूथ बनाए गए हैं। इसमें बूथ संख्या 257, 264, 266, 267, 282, 301, 303, 321, 324, 405, 415, 420, 430, 433 और 438 शामिल हैं। इन सभी बूथ पर महिला कर्मचारियों को लगाया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें