मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

रवाना हुई पोलिंग पार्टी, वोटिंग के लिए जिला प्रशासन तैयार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रामगढ़,

। रामगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए 20 मई को मतदान होना है।

जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। रविवार की सुबह से ही रामगढ़

कॉलेज में बनाए गए डिस्पैच सेंटर से ईवीएम और पोलिंग पार्टी को मतदान

केंद्र के लिए रवाना किया जा रहा है। डीसी चंदन कुमार और एसपी डॉ बिमल

कुमार ने डिस्पैच सेंटर का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने मतदान कार्य

में लगे कर्मियों और सुरक्षा में लगे पुलिस जवानों का मनोबल बढ़ाया है।

सफलता पूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए मतदान केन्द्रों पर 22 बड़कागांव

के लिए 2156 एवं 23 रामगढ़ के लिए 1892 मतदान पदाधिकारी लगाए गए हैं।

जिले में 742735 मतदाता करेंगे मत अधिकार का प्रयोग

डीसी

चंदन कुमार ने बताया कि 742735 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 22

बड़कागांव में 386615 मतदाता हैं, जिनमें 197437 पुरुष, 187375 महिलाएं

एवं 12 ट्रांसजेंडर वोटर शामिल है। 23 रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 356120

मतदाता हैं जिनमें 181672 पुरुष एवं 174448 महिलाएं वोटर हैं।

466 भवनों में बनाए गए 858 बूथ

डीसी

चंदन कुमार ने बताया कि बड़कागांव और रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 466

भवनों में 858 बूथ बनाए गए हैं। यहां सारी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। 22

बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के लिए 237 भवनों में 456 बूथ बनाए गए हैं।

23 रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए 229 भवनों में 402 बूथ बनाए गए हैं।

मुस्लिम बहुल इलाके में पर्दानशी बूथ पर होगी मतदाताओं की पहचान

डीसी

चंदन कुमार ने बताया कि मुस्लिम बहुल इलाके में 32 पर्दानशी बूथ भी बनाए

गए हैं। इन बूथों पर बुर्का में आने वाली महिलाओं की पहचान महिला

पदाधिकारियों के द्वारा की जाएगी। इसके अलावा 6 युवा मतदान केंद्र, 6

दिव्यांग मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं। विशेष थीम के तहत 6 मतदान केंद्र

बनाए गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें