मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

खरगे-गांधी की जोड़ी ने ‘घोर नकारात्मकता का खोल ओढ़’ रखा है: केशव प्रसाद मौर्य

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
खरगे-गांधी की जोड़ी ने ‘घोर नकारात्मकता का खोल ओढ़’ रखा है: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। ऑपरेशन सिंदूर पर लगातार कांग्रेस नेताओं द्वारा सवाल उठाने पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाया है।उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और ‘कांग्रेस के स्थायी अध्यक्ष’ राहुल गांधी की उबाऊ व थकाऊ जोड़ी ने अपनी उम्रदराज पार्टी को मजाक का विषय बना दिया है। अंतरराष्ट्रीय मामलों में ‘बौनी समझ’ रखने वाली इस जोड़ी और उनकी पार्टी में दुनियादारी समझने वाले नेताओं में जमीन-आसमान का फर्क है। आर्थिक एवं विदेशी मामलों को समझने वाले कांग्रेस के कुछेक नेता आपरेशन सिंदूर पर मोदी सरकार को लेकर जहां सकारात्मक हैं, वहीं खरगे-गांधी की जोड़ी ने ‘घोर नकारात्मकता का खोल ओढ़’ रखा है। ‘आपरेशन सिंदूर’ के सफल होने के बाद से ही इस जोड़ी के चेहरों पर मातम पसरा था कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर जाकर मय सबूत के साथ प्रहार कर दिया जो अब उनकी खुन्नस में तब्दील हो गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें