मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में इंडी ठगबंधन की हार तय, तेजस्वी यादव की उड़ी नींद: केशव प्रसाद मौर्य

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इंडी गठबंधन पर हमला बोला है। उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा बिहार में मतदाता सूची की जाँच पर सवाल उठाने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव की आलोचना की है।उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि इंडी ठगबंधन की बिहार बंद की घोषणा से साफ है, विपक्ष की बौखलाहट चरम पर है। 'चोर की दाढ़ी में तिनका' और 'चोर मचाए शोर' ये कहावतें आज पूरी तरह चरितार्थ हो गई हैं। बिहार चुनाव में ठगबंधन को जनता का समर्थन नहीं मिल रहा है। एनडीए की जीत और इंडी ठगबंधन की हार तय है।केशव प्रसाद मौर्य ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा किचुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची की जाँच के संवैधानिक आदेश से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की नींद उड़ गई है। संविधान विरोधी गतिविधियों के ज़रिए बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान किया जा रहा है, जिसे बिहार की जनता कतई सहन नहीं करेगी। अफ़वाह और दुष्प्रचार से अब कुछ हासिल नहीं होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें