मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में वोट अधिकार यात्रा घुसपैठियों को खुश करने के लिए: केशव प्रसाद मौर्य

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि बिहार में वोट अधिकार यात्रा घुसपैठियों को खुश करने के लिए है। उप मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा कि राजनीतिक रूप से सबसे मुखर और जागरूक बिहार में वोट अधिकार यात्रा इस राज्य के मूल लोगों को चिढ़ाने के सिवा कुछ नहीं है। यह कथित यात्रा केवल घुसपैठियों और राष्ट्र विरोधी तत्वों को खुश करने के लिए है।ऐसे तत्वों के बल पर ही कांग्रेस, सपा और राजद अपनी राजनीतिक रोटी सेंकते रहे है। अपने परिवारवादी राजनीति के 'नए दौर' में सपा बहादुर अखिलेश यादव, पंजा बहादुर राहुल गांधी और लालटेन के लाल तेजस्वी यादव की तिकड़ी अपने को उन विध्वंसक तत्वों का सबसे बड़ा 'लंबरदार' समझती है। ऐसे तत्वों को बढ़ाने के कारण ही उनकी यात्रा के दौरान यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माताजी को गाली देने का दुस्साहस किया गया। इसका बदला बिहार की जागरूक जनता आने वाले विधानसभा में ज़रूर लेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें