मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

पूरी तरह से ‘बेलगाम’ हो चुके हैं राहुल गांधी: केशव प्रसाद मौर्य

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पूरी तरह से ‘बेलगाम’ हो चुके हैं और उनके बयानों की दिशा अब स्पष्ट रूप से राष्ट्रहित के विरुद्ध दिखाई देने लगी है।राहुल गांधी जिस तरह भारतीय सेना पर बार-बार अनाप-शनाप आरोप लगाते हैं, वह उन्हें एक जिम्मेदार सांसद नहीं, बल्कि पाकिस्तान के प्रवक्ता की भूमिका में खड़ा कर देता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का स्वर न तो देश की जनता के अनुरूप होता है, न ही भारत की संप्रभुता और सुरक्षा की भावना के साथ मेल खाता है, बल्कि उनकी भाषा और भाव-भंगिमा में विदेशी ताकतों की 'डिक्टेशन' साफ झलकती है।श्री मौर्य ने कहा कि जब-जब भारत पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक या एयर स्ट्राइक करता है, तब-तब राहुल गांधी की 'ज़ुबान पाकिस्तानी' हो जाती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अक्सर देश की सेना के पराक्रम पर सवाल उठाकर हमारे जवानों के शौर्य और बलिदान का अपमान करते हैं। जब-जब भारत आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई करता है, जब-जब हमारी सेना दुश्मनों को मुँहतोड़ जवाब देती है, तब-तब राहुल गांधी जैसे नेता भारत से ज़्यादा चिंता पाकिस्तान और अंतरराष्ट्रीय लॉबियों की करने लगते हैं।उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के नेता अब ‘राष्ट्रवाद’ को तुच्छ मानने लगे हैं और 'वोट बैंक' और 'वोटबैंक की पसंद' को प्राथमिकता देने लगे हैं। राहुल गांधी का व्यवहार न केवल संसदीय मर्यादाओं के विरुद्ध है, बल्कि देश की सुरक्षा नीति को कमजोर करने वाला भी है। देश को यह जानने का पूरा अधिकार है कि विपक्ष के नेता किसके इशारे पर भारत के विरुद्ध खड़े हो जाते हैं।मोदी सरकार और देश की जनता सेना के साथ खड़ी है, राष्ट्रवाद के साथ खड़ी है और ऐसे ‘बेलगाम बयानवीरों’ को लोकतंत्र की मर्यादा और देशभक्ति का पाठ पढ़ाना अब समय की माँग है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें