मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:22 · नई दिल्ली संस्करण

स्वातंत्र्य वीर सावरकर के पासंग भर भी नहीं हैं गांधी : केशव प्रसाद मौर्य

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
स्वातंत्र्य वीर सावरकर के पासंग भर भी नहीं हैं गांधी : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस की कड़ी आलोचना की है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी स्वातंत्र्य वीर सावरकर के पासंग भर भी नहीं हैं। शनिवार को अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा कि स्वातंत्र्य वीर सावरकर के अपमान में कांग्रेस के शाही परिवार के राहुल गांधी को अदालत से फटकार खाने के बाद समझ जाना चाहिए कि सावरकर जी कोई सामान्य शख़्स नहीं थे।राष्ट्रवाद से ओतप्रोत वह प्रखर स्वतंत्रता सेनानी थे। लेकिन गांधी हैं कि मानते ही नहीं। हकीकत यह है कि त्याग व तपस्या के मामले में सावरकर जी के पासंग भर भी नहीं हैं गांधी। यह कड़वी सच्चाई है जिसे पांच दफ़ा के सांसद गांधी को समझना चाहिए। अदालत ने भी उनकी 'राजनीतिक व ऐतिहासिक समझ' की कलई खोलते हुए आईना दिखा दिया है कि गांधी को अपने क़द का ध्यान रखना चाहिए। दिक़्क़त यह है नफ़रत व द्वेष से भरे गांधी से क़द की बात करना ‘क़द’ का मजाक उड़ाना है। विदित हो कि राहुल गांधी बार—बार अपने भाषण में सावरकर का नाम लेते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें