मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:41 · नई दिल्ली संस्करण

रांची में सियासी टकराव हिंसक, कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच पथराव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रांची में सियासी टकराव हिंसक, कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच पथराव

रांची में नीट और जेपीएससी में कथित गड़बड़ियों को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी तनातनी अब सड़क पर पहुंच गई है। बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया था। इसके जवाब में कांग्रेस कार्यकर्ता नीट पेपर लीक मामले को लेकर गुरुवार को भाजपा कार्यालय घेराव करने पहुंचे और पुलिस की ओर से लगाई गई बैरिकेडिंग को तोड़ दिया।

इसके बाद दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से जमकर नारेबाजी शुरू हुई और देखते ही देखते मामला हंगामे में बदल गया। दोनों तरफ से पत्थर, टमाटर, अंडे और पानी की बोतलें फेंकी गईं। धक्का-मुक्की के बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने की भी बात सामने आई है। इस दौरान घटना की कवरेज कर रहे दो मीडियाकर्मियों के घायल होने की भी खबर है।

हंगामे की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भाजपा कार्यालय के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। बड़ी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। इसके बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता एक बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गए। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की।

इससे पहले बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में निकाले गए मार्च को पुलिस ने सुभाष चौक के पास रोक दिया था। इसके बाद भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता काफी देर तक आमने-सामने रहे।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता 'राहुल गांधी चोर है' और 'झारखंड सरकार युवाओं को न्याय दे' जैसे नारे लगाते रहे तो वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 'वोट चोर गद्दी छोड़ो', 'चंदा चोर गद्दी छोड़ो' और 'नीट पेपर लीक के आरोपी मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो' जैसे नारे लगाए।

भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हुए इस टकराव के बाद हरमू रोड पर काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी रही।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें