मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:04 · नई दिल्ली संस्करण

जब्त बाइक को छोड़ने के एवज में पुलिसकर्मियों पर रुपये मांगने का आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जब्त बाइक को छोड़ने के एवज में पुलिसकर्मियों पर रुपये मांगने का आरोप

पूर्वी सिंहभूम : टेल्को थाना क्षेत्र में एक बाइक जब्ती के मामले ने गुरुवार सुबह अचानक तूल पकड़ लिया। प्रकाश नगर निवासी संतोष सिंह ने पुलिस गश्ती दल के चालक पर बाइक छोड़ने के बदले 10 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए टेल्को प्लाजा रोड पर धरना शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ समय के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जाता है कि बुधवार देर रात संतोष सिंह अपनी काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुलिस गश्ती दल ने उनकी बाइक को रोक लिया। संतोष का आरोप है कि बाइक के पीछे नंबर प्लेट नहीं होने की बात कहकर वाहन को जब्त कर टेल्को थाना ले जाया गया।

संतोष सिंह का कहना है कि बाद में बाइक वापस करने के नाम पर उनसे 10 हजार रुपये की मांग की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि गश्ती वाहन का चालक अपने पद और प्रभाव का इस्तेमाल कर उनसे अवैध रूप से पैसे वसूलने का प्रयास कर रहा था।

इसी आरोप के विरोध में वह गुरुवार सुबह बाइक के कागजात लेकर टेल्को प्लाजा रोड पर बैठ गए और न्याय की मांग करने लगे। धरने की खबर फैलते ही स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचने लगे। कुछ ही देर में सड़क पर भीड़ बढ़ गई, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थिति को देखते हुए टाइगर मोबाइल की टीम मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे युवक से बातचीत की। पुलिसकर्मियों ने शिकायत की जांच कराने और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।

आश्वासन मिलने के बाद संतोष सिंह ने अपना धरना समाप्त कर दिया, जिसके बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी। टेल्को थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है, दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें