मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

विधानसभा चुनाव में पुलिस रहेगी सक्रिय, अपराधियों पर कसेगी नकेल : आईजी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रामगढ़,। झारखंड विधानसभा चुनाव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। सभी जिलों की पुलिस सामंजस्य बनाकर शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराएगी। इसी उद्देश्य से उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र अंतर्जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई है। यह बातें बैठक के दौरान उत्तरी छोटानागपुर आईजी डॉ माइकल एस राज ने कही।एसपी कार्यालय में आयोजित इस बैठक में सात जिलों के एसपी शामिल हुए हैं। बैठक में हजारीबाग रेंज के डीआईजी सुनील भास्कर और बोकारो रेंज के डीआईजी सुरेंद्र कुमार झा के साथ रामगढ़ एसपी अजय कुमार, हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह, गिरिडीह एसपी डॉ बिमल कुमार, कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह, धनबाद एसपी हृदीप पी जनार्दन, बोकारो एसपी पूज्य प्रकाश और चतरा एसपी विकास पांडे जिले के एसपी आपस में सारे मुद्दों पर चर्चा करेंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान काफी सारे बिंदुओं पर तैयारी की जाती है। कुछ बिंदुओं पर कमी रह गई है, जिसे जल्द ही दुरुस्त कर लिया जाएगा।आईजी ने बताया कि संगठित अपराध पर रोक लगाने के लिए सभी अधिकारियों का आपस में सामंजस्य स्थापित होना बेहद जरूरी है। अपराधी कई जिलों में कांड करते हैं। ऐसी ही हालत कोयला तस्करी और अवैध कारोबारों की भी है। इन सभी अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस पदाधिकारी एक साथ मिलकर कार्रवाई करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें