मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:18 · नई दिल्ली संस्करण

आगरा : दो थाना क्षेत्रों में मुठभेड़, तीन बदमाशाें काे लगी गाेली

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आगरा : दो थाना क्षेत्रों में मुठभेड़, तीन बदमाशाें काे लगी गाेली

आगरा। उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के जगदीशपुरा थाना और बरहन थाना की पुलिस की बदमाशाें से मुठभेड़ हाे गई। इस दाैरान तीन बदमाश पकड़ लिए गए, जबकि एक भागने में सफल रहा। तीनों बदमाशाें काे गाेली लगी है, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।सहायक पुलिस आयुक्त मयंक तिवारी ने साेमवार काे बताया कि थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में रविवार की देर रात बिचपुरी-पथौली नहर पर एसओजी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने शटर तोड़कर चोरी करने वाले एक गिरोह को घेर लिया। पुलिस को दो बदमाश गाड़ी से उतरकर भागते हुए पुलिस पर फायरिंग करने लगे। जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में गोली लगी और उन्हें दबोच लिया गया। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इनकी पहचान साजिद और सहबान के रूप में हुई हैं। पुलिस काे इनके पास से चोरी की एक गाड़ी और अवैध हथियार बरामद हुए हैं।उन्हाेंने बताया कि यह गिरोह शहर में कई दुकानों और संस्थानों में सेंधमारी की घटनाओं में संलिप्त पाया गया है। ये दोनों बदमाश बीती रात भी गाड़ी लेकर चोरी के इरादे से निकले थे तभी मुठभेड़ में दबोच लिए गए।सहायक पुलिस आयुक्त ने आगे बताया कि थाना बरहन क्षेत्र स्थित अहारन चौकी के कटका पुल के पास रविवार की बीती रात पुलिस और मोबाइल चोरों के बीच मुठभेड़ हाे गई। एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी भाग गया। पकड़े गए बदमाश की पहचान हाथरस निवासी चरन सिंह के रूप में हुई है। उसके पास से छह जून को एक चोरी हुआ मोबाइल, नकदी और अवैध तमंचा बरामद हुआ है। घायल काे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराते हुए पुलिस फरार साथी की तलाश में हाथरस में दबिश दे रही हैं। ------------------

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें