मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस ने गुम हुए 22 लाख रुपये कीमत के सौ मोबाइल बरामद कर स्वामियाें काे लौटाए

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पुलिस ने गुम हुए 22 लाख रुपये कीमत के सौ मोबाइल बरामद कर स्वामियाें काे लौटाए

कानपुर। सेंट्रल जोन की सर्विलांस टीम ने तीन महीनों की कड़ी मशक्कत के बाद साेमवार को करीब बाइस लाख रुपये कीमत के खोए (गुम) हुए मोबाइलों को उनके धारकों के सुपुर्द किये हैं। जिन्हें पाकर उनके असली मालिकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।नगर निगम मुख्यालय स्थित प्रमिला सभागार में पुलिस उपायुक्त मध्य श्रवण कुमार सिंह के नेतृत्व में पिछले तीन महीनों में गुम हुए, चोरी हुए और या गिरे हुए 100 मोबाइलों को एकत्रित कर उनके असली मालिकों को सौंपे गए हैं।डीसीपी सेंट्रल एसके सिंह ने बताया कि अक्सर भीड़भाड़ वाले इलाकों में मोबाइल चोरी होने, गिर जाने जैसी घटनाओं की रिपोर्ट के आधार पर सर्विलांस टीम ने काल रिकॉर्ड्स, सीसीटीवी फुटेज और लोकेशन ट्रैकिंग जैसे आधुनिक तकनीकी साधनों के माध्यम से पुलिस टीम ने इन मोबाइलों का पता लगाकर धारकों को वापस लौटाए हैं।मोबाइल पाने वाले लोगों ने बताया कि उनका मोबाइल गुम हुए काफी समय बीत चुका था इसलिए उन्हें बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि उनका मोबाइल वापस भी मिलेगा, लेकिन पुलिस की सक्रियता के चलते उनके मोबाइल मिलने से उन्हें काफी खुशी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें