मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:20 · नई दिल्ली संस्करण

साकची बाजार से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची को पुलिस ने पुरुलिया से किया बरामद, दंपति गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
साकची बाजार से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची को पुलिस ने पुरुलिया से किया बरामद, दंपति गिरफ्तार

पूर्वी सिंहभूम: साकची बाजार से 26 मई को लापता हुई तीन वर्षीय बच्ची आफरीन को पुलिस ने 14 दिनों की लगातार खोजबीन और तकनीकी जांच के बाद पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले से सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने अपहरण के आरोप में एक दंपति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बच्ची के सुरक्षित मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली है।बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी एसपी) ललित कुमार मीणा ने बताया कि उलीडीह थाना क्षेत्र के हयात नगर (डिमना बस्ती) निवासी मो. इम्तियाज अपनी पत्नी और बच्चों के साथ 26 मई को बकरीद की खरीदारी के लिए साकची बाजार आए थे। बाजार में भीड़भाड़ के दौरान उनकी तीन वर्षीय पुत्री आफरीन अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन के बावजूद बच्ची का कोई पता नहीं चलने पर परिजनों ने साकची थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।पुलिस ने विशेष जांच टीम का गठन किया और शहर के विभिन्न इलाकों में लगे करीब 50 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान एक दंपति बच्ची को अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने संदिग्धों की पहचान कर उनके कपाली स्थित किराए के मकान तक पहुंच बनाई, लेकिन वहां ताला बंद मिला।तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के झालदा थाना क्षेत्र स्थित पुष्टि गांव में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अब्दुल जसीम उर्फ लखन (42) और उसकी पत्नी अफसाना बेगम (30) को गिरफ्तार कर लिया तथा उनके कब्जे से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया।पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि उनकी शादी को लगभग 10 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन उन्हें संतान सुख प्राप्त नहीं हुआ था। इसी कारण उन्होंने बच्ची की चाह में साकची बाजार में अकेली दिखी आफरीन का अपहरण कर लिया। आरोपित उसे अपने गांव ले जाकर अपनी संतान की तरह पालने की योजना बना रहे थे।पुलिस ने आरोपितों के पास से दो स्मार्टफोन भी बरामद किए हैं, जिन्हें जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।बच्ची के सकुशल बरामद होने के बाद पुलिस ने उसे उसके माता-पिता मो. इम्तियाज को सौंप दिया। बेटी के वापस मिलने पर परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि पुलिस की सतर्कता और लगातार प्रयासों के कारण उनकी बच्ची सुरक्षित वापस मिल सकी।इस अभियान में साकची थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव, एसआई अमित कुमार सिंह, हरि महतो, जितेंद्र कुमार वर्मा, अभिनव कुमार, अमित कुमार चौधरी, सुजीत कुमार, एएसआई राजेश कुमार, बिरेंद्र कुमार सिंह, प्रेमकांत मिश्रा तथा साकची थाना रिजर्व गार्ड के जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सिटी एसपी ललित कुमार मीणा ने पूरी टीम की सराहना करते हुए इसे पुलिस की एक बड़ी सफलता बताया

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें