रांची जेल में पुलिस की छापेमारी

रांची। रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा (जेल) में बुधवार को सुबह छापेमारी की गयी। सिटी एसपी राजकुमार मेहता और एसडीओ उत्कर्ष कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की। लगभग 2 दो घंटे की छापेमारी में जेल के सभी वार्डों को खंगाल गया।इस दौरान किसी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। छापेमारी में पुलिस उपाधीक्षक,सदर , कार्यपालक दंडाधिकारी, रांची, थाना प्रभारी सदर, खेलगांव के अतिरिक्त पुलिस बल शामिल थे।





