मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

फरार चल रहे कषि विभाग के अवर सचिव के घर पर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची: फरार चल रहे कृषि विभाग के अवर सचिव अनिल कुमार सिंह के घर पर पुलिस ने मंगलवार को इश्तेहार चिपकाया। पुलिस ने सरेंडर नहीं करने पर कुर्की जब्ती की भी चेतावनी दी है। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पंडरा ओपी की पुलिस ने बिहार के छपरा जिला स्थित अनिल सिंह के आवास पर इश्तेहार चिपकाया है। मालुम हो कि बीते 12 दिसंबर 2023 को कृषि विभाग के अवर सचिव सह तत्कालीन हेहल सीओ अनिल कुमार सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। पंडरा में आदिवासी जमीन को फर्जी तरीके से रजस्ट्रिी कराने के मामले में पूर्व सीओ अनिल कुमार सिंह के खिलाफ वारंट जारी हुआ है। इस मामले में कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने डोरंडा थाना क्षेत्र के रहने वाले चंद्र भूषण सिंह समेत कई अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हेहल सीओ अनिल कुमार सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की अनुमति दे दी थी। अनिल कुमार सिंह के खिलाफ निलंबन के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 29 जनवरी 2021 को स्वीकृति दी थी। सीओ पर कई तरह के आरोप लगे थे।

राष्ट्रीय सागर संवाददाता

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें