मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

नगदी की सूचना पर पुलिस जीडी गोयनका स्कूल में कर रही सर्च

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नगदी की सूचना पर पुलिस  जीडी गोयनका स्कूल में कर रही  सर्च

रांची। विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में रांची केनामकुम थाना क्षेत्र के नयाटोली स्थित जीडी गोयनका स्कूलमें बुधवार को पुलिस के जरिये सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सूचना मिली है कि स्कूल में भारी मात्रा में नगद पैसे रखे गए हैं, जिसका इस्तेमाल चुनाव में किया जा सकता है। इसके बाद पुलिस की टीम स्कूल में सर्च कर रही है। रांची पुलिस के जरिये स्कूल में सर्च किया जा रहा है। स्कूल एक पॉलीटिकल पार्टी से जुड़े व्यक्ति का बताया जा रहा है। रांची पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भारी मात्रा में नगद होने की सूचना पर कई डिपार्टमेंट के साथ स्कूल में सर्च किया जा रहा है। स्कूल में नगद होने की सूचना पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एक टीम भी मौके पर नोट गिनने वाली मशीन लेकर पहुंची है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब तक एक करोड़ रुपए से अधिक बरामद हो चुके हैं। वहीं, जानकारी के अनुसार जिस पॉलीटिकल पार्टी से जुड़े नेता के स्कूल में सर्च किया जा रहा है, उसके घर पर भी एक टीम सर्च कर रही है। रांची पुलिस के कई डीएसपी और थानेदार सहित दर्जनों की संख्या में पुलिसकर्मी एक साथ मिलकर इस कार्रवाई में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि इस पैसे का इस्तेमाल झारखंड विधानसभा चुनाव में किया जाना था। ग्रामीण एसपी भी मौके पर पहुंचे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें