मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:39 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस ने उतारा वीआईपी बनने का भूत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पुलिस ने उतारा वीआईपी बनने का भूत

हरिद्वार। हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में लाल नीली बत्ती व हूटर लगाकर घूमना स्कॉर्पियों सवार को भारी पड़ गया। पुलिस ने कार सवारों का वीआईपी बनने का शौक उतारा और स्कॉर्पियो को सीज कर दिया।दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट के दृष्टिगत जनपद हरिद्वार में सुरक्षा व्यवस्था के लिए वाहनों की चेकिंग की जा रही है। जिसके चलते थाना सिडकुल पुलिस किर्बी चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान चिन्मय चौक से एक काले रंग की स्कॉर्पियो नम्बर यूके-08 एपी 7766, जो लाल-नीली बत्ती और हूटर बजाते हुए किर्बी चौक की तरफ आई। जिसको रोककर चेक किया गया तो स्कार्पियों को टिबड़ी निवासी शिवम चल रहा था। चालक वाहन के संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। पुलिस ने स्कार्पियो को एमवी एक्ट में सीज कर दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें