मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस मुख्यालय जिलों से ले रहा पल-पल की जानकारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। ईडी के एक्शन के बाद झारखंड पुलिस अलर्ट मोड में है। पुलिस मुख्यालय जिलों से पल-पल की जानकारी ले रहा है। विधि व्यवस्था न बिगड़े इसको लेकर पुलिस मुख्यालय सतर्कता बरत रहा है। साथ ही जिलों को भी अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। ईडी जैसे अन्य केन्द्रीय ब्यूरो के कार्यालयों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त बलों को प्रतिनियुक्ति किया गया है।रोड जाम की स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल के साथ तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। रेलवे की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। पुलिस मुख्यालय स्थित कन्ट्रोल रूम में पालीवार डीएसपी स्तर के पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्त की गई है। जोनल आईजी को निगरानी रखने और पुलिस मुख्यालय स्थित कन्ट्रोल रूम में सूचना देने के लिए कहा गया है। राज्य के सभी थानों को अपने जिलों के कन्ट्रोल रूम से संपर्क के लिए कहा गया है।पुलिस मुख्यालय स्थित कन्ट्रोल रूम में प्रत्येक एक-एक घंटे स्थिति की जानकारी मांगी गई है। रेंज के आईडी और डीआईजी को इसकी जिम्मेवारी दी गई है। वर्तमान में देवघर एसपी का पद रिक्त रहने के कारण चंदन कुमार झा प्रभार दिया गया है। पुलिस मुख्यालय को सूचना मिली है कि ईडी की कार्रवाई के विरोध में लोहरदगा, रामगढ़, दुमका और बोकारो में स्थिति बिगड़ने की संभावना है। खुफिया विभाग ने इसकी पुष्टि की है।ईडी की कार्रवाई की सूचना प्राप्त होती है तो सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ता सबसे पहले इन जिलों में धरना प्रदर्शन करेंगे। बस आदि से कार्यकर्ताओं का सैलाब राजभवन के घेराव के लिए रांची पहुंच सकता है। इस प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए सभी जिला सुरक्षात्मक तैयारी करने का निर्देश दिया गया है। स्थिति को देखते हुए प्रशिक्षण शाखाओं से 200-200 की संख्या में पुलिस बल की तैनाती पुलिस मुख्यालय स्तर से की गई है।जिलों में स्थित भाजपा कार्यालयों की सुरक्षा के लिए बलों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने को कहा गया है। प्रसिद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं तथा उनके आवासों एवं भाजपा के झंडे लगे वाहनों को भी सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ता निशाना बना सकते हैं। आशंका के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय कड़ी नजर रख रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें