मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:55 · नई दिल्ली संस्करण

टीएसपीसी के हार्डकोर उग्रवादी नरेश गंझू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
टीएसपीसी के हार्डकोर उग्रवादी नरेश गंझू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चतरा। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के खिलाफ चतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने संगठन के हार्डकोर उग्रवादी नरेश गंझू उर्फ रविकांत को लावालौंग इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। वह चतरा जिले के लावलौंग थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है। गिरफ्तार उग्रवादी टीएसपीसी सुप्रीमो ब्रजेश गंझू का करीबी और उसका प्रमुख सहयोगी बताया जा रहा है। गिरफ्तारी की पुष्टि एक वरीय अधिकारी ने सोमवार को की है।

सूत्रों के अनुसार, वरीय पुलिस अधिकारी गिरफ्तारी के बाद नरेश गंझू उर्फ रविकांत को गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ कर रहे हैं। माना जा रहा है कि पूछताछ में टीएसपीसी के नेटवर्क, हथियारों के ठिकानों, लेवी वसूली और संगठन की गतिविधियों से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार उग्रवादी रविकांत टीएसपीसी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था और संगठन के शीर्ष नेतृत्व के संपर्क में था। वह लंबे समय से झारखंड पुलिस के मोस्ट वांटेड उग्रवादियों में शामिल था। ऐसे में उसकी गिरफ्तारी को टीएसपीसी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। रविकांत के पास से हथियार बरामद किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें