मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:24 · नई दिल्ली संस्करण

बोकारो पुलिस ने साइबर ठगी से बचने के लिए लोगों को दी जानकारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बोकारो,। पुलिस ने साइबर अपराध से बचाव के लिए आम लोगों को कई

टिप्स दिए। बताया गया कि किसी अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आने पर कोई निजी

जानकारी साझा ना करें। इंटरनेट सर्च इंजन गूगल एवं अन्य सोशल मीडिया

प्लेटफार्म पर दिए गए कस्टमर केयर या हेल्प लाइन नंबर पर भरोसा ना करें।

कस्टमर केयर नंबर के लिए हमेशा ऑफिशियल वेबसाइट पर ही संपर्क करें।

पुलिस

अधीक्षक पूज्य प्रकाश ने बताया कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए

अनजान लिंक या यूआरएल पर क्लिक ना करें और ना ही किसी अन्य नंबर पर फॉरवर्ड

करें। बैंक के यूपीआई एप्लीकेशन से संबंधित रजिस्ट्रेशन के लिए बैंक के

ऑफिशियल नंबर से ही मेसेज भेजा जाता है। अनजान नंबर से लिंक आने पर ना ही

क्लिक करें और ना ही अनजान ऐप डाउनलोड करें। साइबर अपराध के शिकार होने पर

हेल्प लाइन नंबर 1930 या www.cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें। साथ ही

बताया गया कि यदि आपके थाना क्षेत्र में किसी भी जगह पर साइबर अपराध हो रहा

है तो फैलने से रोकने के लिए मोबाइल नंबर 9608015891 पर गुप्त रूप से

सूचना दे सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें