मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

सुलतानपुर :पचीस हजार का इनामी गौ तस्कर पुलिस मुठभेड़ मे घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सुलतानपुर :पचीस हजार का इनामी गौ तस्कर पुलिस मुठभेड़ मे घायल

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के थाना जयसिंहपुर क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ मे पचीस हजार रुपये के इनामी गौतस्कर घायल हो गया है। घायलावस्था में उसे इलाज हेतु अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।अपर पुलिस अधीक्षक बृजनंदन सिंह ने बुधवार को बताया कि बीती रात्रि थाना जयसिंहपुर की पुलिस अंबेडकर नगर से सेमरी रोड पर हालापुर के पास बैरियर लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। चेकिंग करने के दौरान ही एक ट्रक अत्यंत तीव्र गति से आई और बैरियर पर नहीं रुकी और आगे बढ़ गई। संदिग्ध होने पर उस ट्रक का पुलिस ने पीछा किया। कुछ दूर आगे जाने पर, ट्रक में बैठे व्यक्ति ने पुलिस टीम पर फायर किया। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम ने भी फायर किया, जिसमें वह व्यक्ति घायल हो गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम विनोद यादव, पुत्र राजनारायण यादव, निवासी ग्राम ख्वाजा पुर, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर बताया। उसके ऊपर कुल पांच मुकदमे हैं, जिसमें से तीन गौकशी के मुकदमे हैं और वह गैंगस्टर एक्ट के मुलजिम भी है। उसके ऊपर पूर्व में 25 हजार का इनाम घोषित है।विगत कुछ दिवस पूर्व थाना जयसिंहपुर में गौकशी की घटना में भी उसकी संलिप्तता प्रकाश में आई है। पुलिस की पूछताछ मे स्वीकार किया गया है कि ट्रक का प्रयोग वह गौकशी की घटनाओं में भी करता था। उसके पास से एक तमंचा .315 बोर का और एक जिंदा कारतूस भी मिला है। इलाज के लिए उसको सौ बेड हॉस्पिटल बीरसिंहपुर भेजा गया है, जहाँ पर उसका इलाज किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें