मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस मुठभेड़ में गौकश गोली लगने से हुआ घायल, गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पुलिस मुठभेड़ में गौकश गोली लगने से हुआ घायल, गिरफ्तार

गाजियाबाद। लोनी थाना पुलिस ने बुधवार की देर रात में निठोरा अंडरपास के नजदीक एक मुठभेड़ में गौकशी करने वाले एक आराेपी को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से गौकश घायल हो गया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।एसीपी (लोनी) सूर्य बली मौर्य ने गुरुवार को बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक गौकश निठोरा अंडरपास के से होकर गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने निठोरा अंडरपास के नजदीक संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया लेकिन यह युवक रुकने के बजाए पुलिस को देखकर तेजी से भागने लगा। उसे कुछ ही दूरी पर पुलिस ने घेर लिया। इस पर उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें गोली बदमाश के पैर पर जा लगी और वह वहीं गिर गया। जिसे पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस को उसके पास से एक तमंचा और मोटरसाइकिल बरामद की है। एसीपी ने बताया कि गिरफ्तार आराेपी निठोरा रोड स्थित बबलू गार्डन कॉलोनी का रहने वाला शरीफ है और वह गौकशी के मामले में वांछित चल रहा था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें