मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:41 · नई दिल्ली संस्करण

सिविल एयर पोर्ट को जाने वाली रोड पर पुलिस व बदमाश के बीच चली गोलियां, शातिर बदमाश घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सिविल एयर पोर्ट को जाने वाली रोड पर पुलिस व बदमाश के बीच चली गोलियां, शातिर बदमाश घायल

गाजियाबाद। थाना टीलामोड़ पुलिस ने शुक्रवार की रात में सिविल एयर पोर्ट को जाने वाली सड़क पर डिफेंस कट के पास मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। दिल्ली के शिवाजी गली पण्डित पार्क घोण्डली गाँव निवासी यह बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से 01 तमंचा, 01 खोखा कारतूस, 01 जिंदा कारतूस व चोरी की 01 मोटर साइकिल बरामद हुई है।एसीपी टीला मोड़ सलोनी अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि में थाना टीलामोड़ पुलिस सिविल एयर पोर्ट को जाने वाली सड़क पर डिफेंस कट पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग की जा रही थी । इसी दौरान थाना टीलामोड़ पुलिस ने चौकी सिकन्दरपुर की ओर से तेजी से आ रही एक मोटर साइकिल को चेकिंग के लिए रोकने का इशारा किया गया तो मोटर साइकिल सवार व्यक्ति मोटर साइकिल को मोड़कर डिफेंस कॉलोनी की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर तेजी से भागने लगा। जल्दबाजी में मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर फिसल कर गिर गई । पुलिस टीम को पीछा करते देख बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ व जवाबी कार्यवाही मेंगोलियां चलाई जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई । जिससे बदमाश घायल होकर गिर गया पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया । पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम सागर उर्फ शाका निवासी घोड़ी बछेड़ा थाना दादरी जिला गौतमबुद्धनगर बताया जो वर्तमान में शिवाजी गली पण्डित पार्क घोण्डली गाँव थाना कृष्णानगर दिल्ली रह रहा था।पूछताछ में बदमाश ने पुलिस को बताया कि बरामद मोटर साइकिल उसने ने करीब डेढ़ माह पहले थाना टीलामोड़ अंतर्गत लोनी रोड़ स्थित डिमार्ट से चोरी की थी।सागर उर्फ शाका के विरुद्ध गाजियाबाद व दिल्ली एनसीआर में चोरी,लूट,आर्म्स एक्ट आदि से सम्बन्धित लगभग डेढ़ दर्जन अभियोग पंजीकृत है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें