मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

चोरी का खुलासा, दो आरोपित सामान के साथ गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
चोरी का खुलासा, दो आरोपित सामान के साथ गिरफ्तार

पूर्वी सिंहभूम। बिरसानगर थाना क्षेत्र में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में विकास दास (23)और रोहित गोराई उर्फ भोला (24)शामिल हैं। पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना को स्वीकार किया और उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए आभूषण, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए गए है। बरामद सामानों मेंदो पीस नाक फुली, एक नथुनी, एक जोड़ा चांदी की पायल, एक जोड़ा चांदी जैसा हाथ का मेंहदी, एक जोड़ा सफेद रंग का ईयर बर्ड, एक रेडमी कंपनी का मोबाइल, सिक्कों से भरा प्लास्टिक का डब्बा सहित अन्य सामान शामिल है।थाना प्रभारी संतोष कुमार ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में बताया कि गत17 नवंबर को विजय नगर निवासी पीड़ित अशोक कुमार मोर्या ने थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया था। उन्होंने बताया था कि दिन के समय घर का ताला तोड़कर चोर लगभग 70 हजार रुपये के गहने और 50 हजार रुपये नकद सहित कुल 1.20 लाख रुपये लेकर फरार हो गए।घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास पुछताछ, तकनीकी जानकारी और गुप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया।पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार विकास दास पर बिरसानगर थाना में 2022, 2023 और 2024 के कई चोरी तथा घर में घुसकर चोरी के मामले दर्ज हैं। वहीं रोहित गोराई उर्फ भोला पर सिदगोड़ा, साकची और बिष्टुपुर थाना क्षेत्रों में 2023 के दौरान चोरी से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें