गीतांजलि ज्वेलर्स में चोरी करने वाले पांच चढ़े पुलिस के हत्थे
हजारीबाग, गत 16 मार्च को काली बाड़ी स्थित गीताजली ज्वेलर्स में
हथियार के भय से गोली चलाते हुए लूट की घटना को अंजाम देने वाले पांच
बदमाशों को पुलिस गिरफ्तार करने में सफल हुई है। इसकी जानकारी शनिवार को
पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने पत्रकारों को दी।
उन्होंने
कहा कि अनुसंधान और कांड के उद्भेदन के लिए शिवशीष कुमार अनुमंडल पुलिस
पदाधिकारी सदर हजारीबाग के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया
गया। विशेष अनुसंधान टीम द्वारा कांड के अनुसंधान में प्राप्त साक्ष्यों का
टेक्निकल विशलेषण तथा सूचना तंत्र के आधार पर कांड की पूर्ण तरीके से.
उद्भेदन करते हुए इस कांड में शामिल सभी पांच अपराधकर्मियो को कांड में
लूटा हुआ आर्टिफिसियल जेवर तथा घटना में प्रयुक्त हथियार (दो ऑटोमेटि
पिस्तौल, गोली के साथ गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अपराधियों
में डेविड मिंज , अविनाश कुमार, विद्या कुमार उर्फ बेदिया, पंकज कुमार और
विक्रम कुमार शामिल है। इनके पास से चोरी गए सभी सामान बरामद कर ली गई है।





