सरकारी खाद्यान्न घोटाले में वांछित पूर्ति निरीक्षक गिरफ्तार
जालौन, । सरकारी कोटे के खाद्य घोटाले में वांछित चल रहे पूर्ति
निरीक्षक कमल सिंह को क्राइम ब्रांच की टीम ने औरैया रोड स्थित एक दुकान से
गिरफ्तार किया है।
वर्ष 2018 में नगर में स्थित पूर्ति कार्यालय
में कुछ कर्मचारी, ठेकेदारों तथा अधिकारियों की मिली भगत से सरकारी खादान्य
का घोटाला प्रकाश में आया था। इसकी की जांच के बाद दोषी पाए गए कुछ
कोटेदारों को हटाया गया था और उसके खिलाफ कार्रवाई की गई थी। वहीं, जो
कर्मचारी इसमें लिप्त थे उन पर भी गाज गिरी थी। इसके अलावा पूर्ति अधिकारी
कमल सिंह जो पुलिस की गिरफ्त से दूर थे उन्हें शुक्रवार देर शाम स्थानीय
पुलिस की मदद से क्राइम ब्रांच की पुलिस ने औरैया रोड स्थित एक दुकान से
गिरफ्तार किया है।





