मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बोकारो। जिले के गोमिया के पोस्टऑफिस मोड़ मुख्य चौक के समीप राजस्थान गेस्ट हाउस पर शनिवार को पुलिस के अचानक हुए दबिश के कारण वहां चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस के द्वारा राजस्थान गेस्ट हाउस में की गई छापेमारी के दौरान वहां दो युवती एवं चार युवकों को संदिग्ध हालात में देखा गया।

पुलिस उन सभी लोगों को पूछताछ करने के लिए गोमिया थाना ले आई। पूछताछ करने पर उन सभी लोगों के द्वारा बताया गया कि वहां पर गेस्ट हाउस के संचालक दिलीप साव के सहमति से देह व्यापार का कारोबार होता है और हमलोग इसी कार्य के लिए यहां आये हैं। उन सभी लोगों के इकबालिया बयान पर पुलिस ने गोमिया थाना में देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के अंतर्गत गेस्ट हाउस के मालिक दिलीप साव को गिरफ्तार किया। सभी व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें