मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

लखनऊ में पुलिस मंथन-2025 : मुख्यमंत्री योगी ने किया ‘यक्ष ऐप’ का लोकार्पण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लखनऊ में पुलिस मंथन-2025 : मुख्यमंत्री योगी ने किया ‘यक्ष ऐप’ का लोकार्पण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का सम्मेलन पुलिस मंथन–2025 चल रहा है। दो दिवसीय आयाेजन का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इसमें साइबर अपराध, मानव तस्करी, सोशल मीडिया से जुड़े मुद्दों सहित कानून-व्यवस्था से संबंधित विभिन्न चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी।मुख्यमंत्री के आगमन पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण, एडीजी पीएसी राम कृष्ण स्वर्णकार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री काे इस अवसर पर परंपरागत गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मेलन के बीट पुलिसिंग सत्र में मुख्यमंत्री ने ‘यक्ष ऐप’ लॉन्च किया। ‘यक्ष ऐप’ का लोकार्पण डिजिटल बीट-बुक, जो बीट कर्मियों के दैनिक कार्यों को सरल, सुव्यवस्थित और अधिक प्रभावी बनाएगा। इस अवसर पर नोडल अधिकारी एडीजी क्राइम एस.के. भगत के नेतृत्व में कार्य समस्याओं तथा व्यावहारिक समाधान पर प्रस्तुतीकरण किया गया।कार्यक्रम को लेकर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने शुक्रवार को कहा था पुलिस मंथन केवल एक औपचारिक सम्मेलन नहीं है, बल्कि यह भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई एक सुविचारित और लक्ष्य-आधारित पहल है, जिससे उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।पुलिस मंथन 2025 में कुल 11 विषयगत सत्रों के माध्यम से 11 वरिष्ठ नोडल आईपीएस अधिकारियों एवं उनके सहयोगी 45 पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रस्तुतीकरण दिए जाएंगे, जिनका उद्देश्य उत्तर प्रदेश पुलिस को अधिक प्रभावी, आधुनिक, पेशेवर, जवाबदेह और जन-विश्वास आधारित बनाना है। इसके अतिरिक्त उत्तम प्रथाओं एवं नवाचारों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा ताकि पुलिसिंग में निरंतर सुधार सुनिश्चित हो सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें