मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

वासेपुर में प्रिंस खान के गुर्गे के घर पुलिस की कुर्की

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
वासेपुर में प्रिंस खान के गुर्गे के घर पुलिस की कुर्की

धनबाद। वासेपुर के कमर मखदुमी रोड स्थित प्रिंस खान के गुर्गे और आरोपित अदनान उर्फ अंडा के घर बैंक मोड़ थाना और भूली ओपी की पुलिस ने शनिवार को कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। इस दौरान इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था।भूली ओपी थाना प्रभारी अभिनव कुमार ने बताया कि अदनान उर्फ अंडा कई आपराधिक मामलों में वांछित है। उसके खिलाफ न्यायालय से कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया गया था, जिसे शनिवार को अमल में लाया गया। पुलिस की टीम ने आरोपित के घर पर नोटिस चिपकाया और सामान की जब्ती की कार्रवाई पूरी की।कुर्की-जब्ती के दौरान आसपास बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस ने लोगों को समझाया कि यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपितों पर नकेल कसने और अपराध पर रोक लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।जानकारी के अनुसार, अदनान उर्फ अंडा पर वासेपुर सहित कई इलाकों में आपराधिक वारदातों में शामिल होने का आरोप है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास लगातार कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें