मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

नोएडा में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो इनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नोएडा में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो इनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार

नोएडा। नोएडा के फेस-1 थाने की पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 25-25 हजार रुपए के इनामी दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सेक्टर-14ए स्थित शनि मंदिर के पास से मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनस पुत्र अयाज और अमन पुत्र अजय कुमार के रूप में हुई है। दोनों आरोपी लंबे समय से गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में फरार चल रहे थे और उनकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधिकारियों द्वारा इनाम घोषित किया गया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अनस मूलरूप से बिहार के अररिया जिले के ग्राम चिरोहट का रहने वाला है और वर्तमान में दिल्ली के न्यू अशोक नगर में रह रहा था। उसकी उम्र 22 वर्ष बताई गई है।

वहीं, दूसरा आरोपी अमन, नोएडा के सदरपुर कॉलोनी, सेक्टर-45 का निवासी है और उसकी उम्र 24 वर्ष है। फेस-1 की पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं। गैंग लीडर अनस अपने साथी अमन के साथ मिलकर वाहन चोरी, लूटपाट, जानलेवा हमला और अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ थाना फेस-1 में गैंगस्टर एक्ट की धारा 2/3 के तहत मुकदमा दर्ज है।

इसके अलावा दोनों आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।

आरोपी अनस के खिलाफ नोएडा के थाना फेस-1 और थाना सेक्टर-20 में हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, मारपीट, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में कुल 10 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, आरोपी अमन के खिलाफ भी कई संगीन मामलों में मुकदमे दर्ज पाए गए हैं।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दोनों अपराधी लगातार आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय थे और क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहे थे।

नोएडा पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और फरार चल रहे अन्य बदमाशों की तलाश भी तेज कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें