मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:07 · नई दिल्ली संस्करण

बरसाना में पुलिस और एसओजी की बदमाशों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, दूसरा भी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बरसाना में पुलिस और एसओजी की बदमाशों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, दूसरा भी गिरफ्तार

मथुरा। मथुरा जनपद के बरसाना थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं, पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से बिना नंबर की बाइक और अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, बरसाना पुलिस और एसओजी की टीम क्षेत्र में वांछित अपराधियों की तलाश में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भरना खुर्द माइनर के पास घेराबंदी की।

सहार से कमई वाले नाले की तरफ से आ रहे दो संदिग्धों को जब पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, तो उन्होंने खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में जीतू उर्फ जितेंद्र (33) पुत्र रतन सिंह निवासी नंदगांव के दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वह वहीं गिर पड़ा। वहीं, उसके साथी राजवीर (40) पुत्र गोपाल को पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से दबोच लिया। घायल जीतू को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी जिला अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 1 बिना नंबर की टीवीएस रोनिन मोटरसाइकिल, 2 तमंचे (.315 बोर), 3 खोखा कारतूस और 2 अप्रयुक्त कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, दोनों अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं और हाल ही में बरसाना थाने में दर्ज बीएनएस की विभिन्न गंभीर धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत वांछित चल रहे थे।

इन पर पहले भी हत्या के प्रयास (307) जैसे संगीन मामले दर्ज हैं।

थाना बरसाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही इनके अन्य आपराधिक इतिहास और नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें