भाकपा माओवादी के बंद के मद्देनजर पुलिस अलर्
रांची,
21 दिसम्बर भाकपा माओवादी के शुक्रवार को बुलाये गये भारत बंद
के मद्देनजर झारखंड पुलिस अलर्ट मोड में है। बंद को लेकर पुलिस मुख्यालय की
ओर से नक्सल प्रभावित इलाकों के सहित अन्य एसपी को विशेष सर्तकता बरतने को
कहा गया है। साथ ही सभी हाईवे औ सार्वजनिक स्थानों पर विशेष रुप से
निगरानी रखने को कहा गया है।
वहीं दूसरी ओर बंद को लेकर एक्सप्रेस
ट्रेनों के आगे पायलट ट्रेन चलाने को भी कहा गया है। बंद को लेकर दक्षिण
पूर्व रेलवे चक्रधरपुर रेल मंडल भी अलर्ट पर हैं। पश्चिमी सिंहभूम जिला
पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट पर है। बंद को लेकर सभी आरपीएफ थाना और आरपीएफ को
अलर्ट कर दिया गया है।





