मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:12 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर्ल से धनबाद रेल मंडल को देंगे सौगात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

धनबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मार्च को अपने धनबाद दौरे के क्रम में सिंदरी हर्ल से धनबाद रेल मंडल को बड़ी सौगात देंगे। प्रधानमंत्री 13 हजार 6 सौ 74 करोड़ रुपये के विकास योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही तीन हजार नौ सौ 53 करोड़ रुपये के विकास योजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे।इस संबंध में गुरुवार को धनबल रेल मंडल के डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने कहा कि कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिंदरी हर्ल कारखाने का उद्घाटन करने के साथ ही वहां से धनबाद रेल मंडल को सौगात भी देने जा रहे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री धनबाद रेल मंडल में 13674 करोड़ रुपये की लागत से होने जा रहे सात विकास योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही 3953 करोड़ की लागत से हुए विकास कार्यो का उद्घाटन भी करेंगे।उन्होंने बताया कि इसमें सबसे अहम सोननगर-अंडाल रेल लाइन पर तीसरी और चौथी रेल लाइन का निर्माण कार्य है। इसके निर्माण से न सिर्फ माल ट्रेनों को आवाजाही के लिए अलग से रेल लाइन मिल जाएगी, बल्कि यात्री ट्रेनें भी बेरोकटोक पटरी पर दौड़ सकेंगी। साथ ही भविष्य में इस रूट पर हाईस्पीड ट्रेनों को भी आसानी से चलाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इससे आर्थिक रूप से भी रेलवे को काफी फायदा होगा।उन्होंने बताया कि सिंदरी में हर्ल कारखाने के उद्घाटन के साथ ही करीब साढ़े तीन सौ करोड़ रुपये की लागत से सिंदरी रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को भी विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही धनबाद चंद्रपुरा रेल मार्ग पर तीन अतिरिक्त रेल लाइने भी बिछाई जाएंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें