मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:47 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री के मालदा दौरे से पहले हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री के मालदा दौरे से पहले हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार

मालदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मालदा दौरे और वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उद्घाटन से ठीक पहले जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। समसी स्टेशन रोड इलाके से हथियारों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई समसी पुलिस चौकी की ओर से की गई।पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार युवक का नाम पुसतम राय है। वह मालदा जिले के झलझलिया इलाके का निवासी है।समसी पुलिस चौकी के प्रभारी रामचंद्र साहा ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार देर रात करीब दो बजे युवक समसी रेलवे स्टेशन की ओर से एक बैग लेकर एग्रिल हाई स्कूल की दिशा में जा रहा था। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर पूरे इलाके में रातभर पुलिस की कड़ी गश्त जारी थी।एएसआई बरुण देवनाथ के नेतृत्व में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगी। रोककर पूछताछ करने पर उसके जवाबों में असंगति पाई गई। इसके बाद जब बैग की तलाशी ली गई तो पुलिस के होश उड़ गए। बैग के अंदर चादर में लिपटे हुए दो पाइपगन और पांच राउंड जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके बाद तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया गया।बताया गया है कि आरोपित किसी अन्य राज्य से हथियार लाकर जिले में किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में था। प्रधानमंत्री के जिला दौरे से पहले ये हथियार कहां ले जाए जा रहे थे और इनका उद्देश्य क्या था, इसकी गहन जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें