मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:28 · नई दिल्ली संस्करण

06 अप्रैल को सहारनपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे मोदी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

सहारनपुर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारतीय जनता

पार्टी(भाजपा) के स्थापना दिवस यानी 06 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर

में एक चुनावी जनसभा में हुंकार भरेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की यह पश्चिम

उत्तर प्रदेश में मेरठ के बाद सहारनपुर में दूसरी बड़ी रैली होगी।

गौरतलब

है कि प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा चुनाव-2024 में अबकी बार 400 पार का

नारा दिये हैं। इसलिए बड़े सियासी सूरमाओं का सहारनपुर में दौरा लगातार

जारी है।

भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार लखन पाल शर्मा राघव के

नामांकन 27 अप्रैल को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की जनसभा हुई। रविवार को

देवबंद में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा मुख्यमंत्री योगी

आदित्यनाथ ने प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन के जरिए मतदाताओं का साधा है। अब छह

अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी की होने वाली जनसभा से पश्चिम उत्तर प्रदेश

में भाजपा कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती है। भाजपा के बड़े नेता पश्चिम

उत्तर प्रदेश को मथने में जुटे हुए हैं, जिससे प्रतीत होता है कि भाजपा

नेतृत्व कोई भी रिक्त स्थान छोड़ने के मूड में नहीं है।

सहारनपुर

की रैली से प्रधानमंत्री मोदी जहां आसपास के क्षेत्रों को साधेंगे, वहीं

राघव लखन पाल शर्मा की चुनावी समर को और आसान बनायेंगे। मुख्यमंत्री योगी

आदित्यनाथ प्रबुद्ध सम्मेलन में कह चुके हैं कि समय कम है और समाज के हर

वर्ग का व्यक्ति स्वयं को राघव लखन पाल शर्मा समझ कर कार्य करे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें