मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा-ओडिशा अमीर,जनता गरीब,यह पाप कांग्रेस और बीजेडी ने किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

ब्रह्मपुर

(ओडिशा)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता और

सबसे बड़े स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यहां चुनावी

जनसभा में कांग्रेस और बीजेडी को निशाने पर लिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि

ओडिशा अमीर है। जनता गरीब है। यह पाप पहले कांग्रेस और इसके बाद बीजेडी के

नेताओं ने किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने उमड़े जनसमूह से इस बार आम चुनाव

में 400 पार के अपने संकल्प सिद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा।

प्रधानमंत्री

मोदी ने कहा, "जैसे त्रिपुरा को 30 साल से ज्यादा के कम्युनिस्ट और

कांग्रेस के शासन ने तबाह कर दिया। वहां के लोगों ने भाजपा को जिताया और अब

त्रिपुरा तेज गति से विकास कर रहा है। उत्तर प्रदेश कानून-व्यवस्था के लिए

बदनाम हो चुका था। हमें मौका दिया योगी जी बैठे और आज उत्तर प्रदेश विकास

कर रहा है।"

उन्होंने कहा, "चार जून को बीजेडी सरकार की

एक्सपाइरी डेट लिखी हुई है। आज छह मई है और छह जून को भाजपा के मुख्यमंत्री

पद का उम्मीदवार तय होगा। 10 जून को भुवनेश्वर में भाजपा के मुख्यमंत्री

का शपथ ग्रहण समारोह होगा।" उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी की अगली

जनसभा नबरंगपुर में दोपहर 12ः45 बजे होनी है। ओडिशा के बाद वो आंध्र प्रदेश

के दौरे पर पहुंचेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें