मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:41 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी आज झारखंड, शाह और नड्डा महाराष्ट्र में करेंगे चुनाव प्रचार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता और स्टार प्रचारक एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज झारखंड में विधानसभा चुनाव के प्रचार का मोर्चा संभालेंगे। केंद्रीयमंत्री द्वय अमित शाह और जेपी नड्डा महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों में जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा ने अपने तीनों स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम को एक्स पर साझा किया है।भाजपा के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दोपहर पौने दो बजे झारखंड के सारठ और अपराह्न सवा तीन बजे राज्य के गोड्डा में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह दोपहर 12 बजे महाराष्ट्र के दोंडाईचा की नॉलेज सिटी, दोपहर डेढ़ बजे श्री छत्रपति शिवाजी महाराज मैदान चालीसगांव और इसके बाद अपराह्न सवा तीन बजे जिंतूर के जिला परिषद ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे।भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री नड्डा अपराह्न साढ़े तीन चर्चगेट मुंबई में जनसभा को संबोधित करेंगे। वो शाम छह बजे जिला आंबेडकर नगर के शिरडी में साई बाबा टेंपल पहुंचेंगे। यहां से नड्डा वीकली मार्केट ग्राउंड पहुंचेंगे। इस ग्राउंड पर उनकी जनसभा शाम 6ः40 पर होनी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें