मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:54 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर किया: राजनाथ सिंह

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

लखनऊ,। कांग्रेस पार्टी सालों-साल से गरीबी दूर करने की बात करती

रही है। चाहे पंडित जवाहर लाल नेहरू रहे हों या चाहे इंदिरा गांधी, राजीव

गांधी, मनमोहन सिंह रहे हों, जिसने भी सरकार बनाई सभी ने यही कहा कि हम

भारत से गरीबी को दूर करना चाहते हैं। भारत की गरीबी दूर नहीं हुई लेकिन यह

दावे से कह सकता हूं कि जबसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिम्मेदारी

सम्भाली है, भारत में करिश्मा हुआ है। 10 वर्षों के अंदर ही 25 करोड़ लोगों

को गरीबी रेखा से बाहर किए जाने का कारनामा हुआ है। यह बातें रक्षामंत्री

एवं लखनऊ लोकसभा से प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने लखनऊ पश्चिम क्षेत्र में

भाजपा की ओर से आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

भाजपा

प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के स्वागत अभिनंदन पर कहा कि

आपने जिस गर्मजोशी के साथ मेरा स्वागत किया है, उसके लिए मैं आप सभी का

आभारी हूं। आजादी मिलने से बाद से भारत में लगातार चुनावी सिलसिला चल रहा

है, कभी विधानसभा, कभी लोकसभा के चुनाव तो कभी अन्य चुनाव। चुनाव सभी

पार्टी जीतना चाहती हैं लेकिन भाजपा ऐसी पार्टी है जो सरकार बनाने के लिए

नहीं देश बनाने के लिए चुनाव लड़ती है। पूरे देश में एक साथ विधानसभा और

लोकसभा के चुनाव संपन्न होने चाहिए और हम इस काम को अगले 5 साल में पूरा

करेंगे।

लखनऊ से सांसद होने पर राजनाथ सिंह ने भाजपा

कार्यकर्ताओं से कहा कि सांसद के नाते मैं जब भी यहां आया हूं, हजारों

कार्यकर्ता मिले होंगे तो सभी को मैं स्वयं व्यक्तिगत रूप से मिलने की

कोशिश करता हूं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज हिंदुस्तान की नहीं

विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। भारत का कद सारी दुनिया में बढ़ा है। पहले

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की बात को गंभीरता से नहीं सुना जाता था। भारत

को लेकर कमजोर देश और गरीब देश की अवधारणा बनी हुई थी लेकिन आज

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत अपने विचार व्यक्त करता है तो सारी दुनिया कान

खोलकर सुनती है। भारत बोल क्या रहा है, आज यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत

की हैसियत बनी है।

भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि अर्थव्यवस्था और धन

दौलत के मामले में भारत 11वें स्थान पर खड़ा था। 2014 से आज 10 वर्षों में

जम्प लेकर पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। दुनिया के बड़े-बड़े

अर्थशास्त्री यह दावा कर रहे हैं वह दिन दूर नहीं है जब भारत 2027 आते-आते

टॉप 3 कंट्रीज में आकर खड़ा होगा। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच जब दोनों देशों

के बीच मिसाइल और बम बारूद चल रहे थे, उस वक्त हमारे देश के बहुत से छात्र

वहां रहकर पढ़ाई कर रहे थे। उनका जान को वहां खतरा था। तब हमारे

प्रधानमंत्री ने दोनों देशों से बात की और 4:30 घंटे के लिए युद्ध रोका

गया। वहां रह रहे हमारे भारतीय छात्र सुरक्षित वहां से वापस भारत लाये गये।

लखनऊ के मतदाताओं से अपील करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं आप

लोगों से अपील करता हूं, लखनऊ में रहने वाले एक-एक मतदाता मतदान करने के

लिए बूथ तक अवश्य जायें। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र

के मतदाताओं से संवाद स्थापित करें और ध्यान रखें कि मतदान वाले दिन एक भी

मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रह जाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें