मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी ने पवन कल्याण को जन्मदिन की बधाई दी, कहा- आंध्र प्रदेश में एनडीए को कर रहे मजबूत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री मोदी ने पवन कल्याण को जन्मदिन की बधाई दी, कहा- आंध्र प्रदेश में एनडीए को कर रहे मजबूत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पवन कल्याण के स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि पवन कल्याण ने अपनी छाप अनगिनत लोगों के दिलों और दिमागों पर छोड़ी है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "पवन कल्याण को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उन्होंने अनगिनत लोगों के दिलों और दिमागों में अपनी जगह बनाई है। वे आंध्र प्रदेश में एनडीए को सुशासन पर ध्यान केंद्रित करके मजबूत कर रहे हैं। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।"

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हर कदम पर आम आदमी के साथ खड़े रहने वाले, हर कण में सामाजिक संवेदनशीलता, शब्दों में तीक्ष्णता, हाथों में कर्मठता, जनता की सेना में साहस, अपने वचन के प्रति समर्पण, राजनीति में मूल्यों पर अडिग रहना और संवेदनशील हृदय, जब ये सब एक साथ आते हैं तो प्रशंसक, कार्यकर्ता और जनता इसे 'पवनवाद' कहते हैं। उनकी दीपक-सी भक्ति के साथ आपको सौ वर्ष तक चमकने की शुभकामना। आप और अधिक विजय शिखर प्राप्त करें। शासन और राज्य के विकास में आपके सहयोग को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं।"

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल अब्दुल नजीर ने उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा, "मैं आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। ईश्वर उनको उत्तम स्वास्थ्य, सुख और जनसेवा में लंबी आयु प्रदान करें।"

भाजपा सांसद रवि किशन ने भी पवन कल्याण को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने एक्स पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, "आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम और लोकप्रिय अभिनेता पवन कल्याण को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी जी से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें