मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

पीएम मोदी हमेशा बिहार के लिए खुशहाली लाते हैं : राजीव रंजन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पीएम मोदी हमेशा बिहार के लिए खुशहाली लाते हैं : राजीव रंजन

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) नेता राजीव रंजन ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का बिहार दौरा हमेशा राज्य के लिए खुशहाली लेकर आता है।

आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि आजादी के छह दशकों में कांग्रेस बिहार को वह नहीं दे पाई, जो पीएम मोदी ने पिछले 11 वर्षों में दिया। बिहार में 1 लाख 85 हजार करोड़ रुपए की लागत से हाईवे और एक्सप्रेसवे का निर्माण चल रहा है। केंद्र सरकार ने बाढ़ नियंत्रण के लिए बड़ी राशि आवंटित की है और मखाना को वैश्विक बाजार मिला है।

राजीव रंजन ने कहा कि बिहार की अर्थव्यवस्था को उछाल मिला है और इसके लिए राज्यवासी पीएम मोदी के आभारी हैं। उन्होंने नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को 2030 तक देश के शीर्ष 10 राज्यों में शामिल करने का संकल्प दोहराया।

राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार करते हुए राजीव रंजन ने कहा कि तेजस्वी को पहले अपनी विश्वसनीयता साबित करनी होगी। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री तब बनेंगे जब लोग वोट करेंगे, उन्हें तो वोट नहीं करेंगे तो मुख्यमंत्री कैसे बनेंगे। नीतीश कुमार के 20 सालों के कार्यकाल को सबने देखा है। काजल की कोठरी से भी नीतीश कुमार बेदाग निकले हैं।

उन्होंने तेजस्वी पर लैंड फॉर जॉब मामले में आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और उन्हें अयोग्यता के कारण चुनाव लड़ने से रोका गया है। ऐसे में जिस पार्टी के मुखिया और परिवार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं, जेल भी जाना पड़ा हो, ऐसे लोगों पर बिहार की जनता भरोसा नहीं कर सकती है। तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बन सकते हैं।

राजीव रंजन ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि वह बिहार में वापसी नहीं कर सकता।

उन्होंने दावा किया कि एनडीए जनता का आशीर्वाद हासिल कर महागठबंधन को बुरी तरह पराजित करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए एकजुट है और नीतीश कुमार ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे, जिन्हें एनडीए के सभी दलों का पूर्ण समर्थन प्राप्त है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें