मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:55 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी आज 'सशक्त नारी-विकसित भारत' कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा, पूसा में नमो ड्रोन दीदियों का प्रदर्शन देखेंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री मोदी आज 'सशक्त नारी-विकसित भारत' कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा, पूसा में नमो ड्रोन दीदियों का प्रदर्शन देखेंगे

नई

दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (सोमवार) सुबह

10 बजे 'सशक्त नारी-विकसित भारत' कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वो नई

दिल्ली के भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (पूसा) में ‘नमो ड्रोन दीदियों’का

कृषि ड्रोन प्रदर्शन देखेंगे। देशभर में 10 अलग-अलग स्थानों से नमो ड्रोन

दीदियां एक साथ इस प्रदर्शन में भाग लेंगी। कार्यक्रम के दौरान

प्रधानमंत्री 1,000 नमो ड्रोन दीदियों को ड्रोन भी सौंपेंगे। यह जानकारी

पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) की विज्ञप्ति और भारतीय जनता पार्टी के एक्स

हैंडल पर साझा की गई है।

पत्र सूचना कार्यालय की विज्ञप्ति

के अनुसार, नमो ड्रोन दीदी और लखपति दीदी पहल, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों

में महिलाओं के बीच आर्थिक सशक्तिकरण और वित्तीय स्वायत्तता को बढ़ावा देने

के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण का अभिन्न अंग हैं। इस दृष्टिकोण को आगे

बढ़ाने के लिए, प्रधानमंत्री ऐसी लखपति दीदियों को सम्मानित करेंगे,

जिन्होंने दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के

समर्थन से सफलता हासिल की है और अन्य स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को उनके

उत्थान के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

पीआईबी के अनुसार,

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रत्येक जिले में बैंक लिंकेज शिविरों के

माध्यम से स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को रियायती ब्याज दर पर लगभग 8,000

करोड़ रुपये के बैंक ऋण भी वितरित करेंगे। इसके अलावा एसएचजी को लगभग

2,000 करोड़ रुपये की पूंजी सहायता निधि भी सौंपेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें