मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री ने गिरिडीह में 100 बेड के क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का किया ऑनलाइन शिलान्यास

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गिरिडीह,

25 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार की शाम मोहलीचुआं

में 100 बेड के क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का ऑनलाइन शिलान्यास किया। इस

अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण 3.4 एकड़ जमीन पर किया जाएगा। क्रिटिकल केयर

अस्पताल में सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

सिविल सर्जन डॉ.

एसपी मिश्रा, पूर्व विधायक निर्भय साहाबादी, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव,

भाजपा नेता चुन्नूकांत और विनय सिंह ने सामूहिक रूप से दीप जलाकर

प्रतीकात्मक रूप से कार्यक्रम की शुरुआत की। गिरिडीह के सिविल सर्जन डॉ.

एसपी मिश्रा ने बताया कि हॉस्पिटल के निर्माण पर 52 करोड़ रुपये लागत आएगी।

प्रधानमंत्री ने राजकोट से झारखंड के 7 जिलों में कुल 9 चिकित्सा

संस्थानों का ऑनलाइन शिलान्यास किया।

समारोह को संबोधित करते हुए

निर्भय साहाबादी ने कहा कि यह अस्पताल प्रधानमंत्री की गिरिडीह के लोगों के

लिए अनुपम भेंट है। इसका निर्माण पूरा होने पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में

गिरिडीह नई उंचाइयां छूएगा। शिलान्यास समारोह में गिरिडीह विधायक सुदिव्य

कुमार सोनू भी आमंत्रित थे। वह कार्यक्रम स्थल पर आए और कुछ देर बाद ही चले

गए। गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी को भी कार्यक्रम में आमंत्रित

किया गया था लेकिन वह नहीं पहुंचे थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें