मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

विधानसभा चुनाव के बहिष्कार करने का पीएलएफआई ने लगाया पोस्टर, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
विधानसभा चुनाव के बहिष्कार करने का  पीएलएफआई ने लगाया पोस्टर, जांच में जुटी पुलिस

रांची। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ़ इंडिया (पीएलएफआई) ने रांची के ग्रामीण क्षेत्र में पोस्टर लगाकर विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की अपील की है। रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र के रांची -गुमला मार्ग पर कुछ जगहों पर लाल रंग के पोस्टर लगे होने की सूचना मिलने पर बेड़ो पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और यूको बैंक के पास लाल कपड़े पर लाल रंग से चुनाव बहिष्कार के लगे पोस्टर को हटाया।पीएलएफआई की केंद्रीय कमेटी की ओर से जारी पोस्टर में लिखा है कि सरकार जनता के लिए किसी भी तरह का काम नहीं कर रही है, इसलिए पुलिस प्रशासन के राज को ध्वस्त करें। झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करें। पोस्टर में यह भी लिखा गया था कि झारखंड के सभी किसान, मजदूर, आदिवासी मूलवासी, छात्र, युवा महिलाएं जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए चुनाव बहिष्कार का आह्वान कर रहे हैं। झारखंड में स्थानीय नीति बनाने, एसपीटी में बदलाव के लिए वोट का बहिष्कार करें। बेड़ो डीएसपी अशोक राम ने गुरुवार को बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि पोस्टरबाजी संगठन द्वारा की गई है या किसी शरारती तत्वों द्वारा। बैंक के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें