मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाएं : अखिलेश यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ,। समाजवादी पार्टी के एक जुलाई से सात जुलाई तक चल रहे

'प्रदेशव्यापी पीडीए पेड़ रोपण अभियान' के क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय

अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को पार्टी प्रदेश

मुख्यालय में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अखिलेश ने

कार्यालय में बरगद का पेड़ लगाकर पीडीए पेड़ रोपण अभियान का समापन किया।

इस

अवसर पर अखिलेश यादव ने कहा कि पृथ्वी को हरा-भरा रखने और पर्यावरण

संरक्षण के लिए पेड़ लगाना और उनकी सुरक्षा करना बहुत आवश्यक है। आज ग्लोबल

वार्मिंग पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बन गया है। ग्लोबल वार्मिंग से

बचने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाकर वृक्षावरण और वनावरण बढ़ाना जरूरी

है। समाजवादी सरकार के समय उत्तर प्रदेश में वृक्षावरण के बढ़ाने की दिशा

में काफी कार्य हुए थे। नदियों, झीलों, नहरों के किनारे पार्कों में खाली

स्थानों पर बड़ें पैमाने पर पेड़ लगाए गए थे, साथ ही लगाए गये पेड़ों की

देखभाल की गयी थी।

समाजवादी सरकार में लखनऊ में बनाए गए डॉ. राम

मनोहर लोहिया पार्क, जनेश्वर मिश्र पार्क, गोमती रिवरफ्रंट, लखनऊ पीजीआई

में लगाए गए पेड़ इसके उदाहरण हैं। इसी तरह से पूरे प्रदेश में पेड़ लगाए

गये। पर्यावरण संरक्षण और अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए हर वर्ष की

तरह इस साल भी समाजवादियों ने पूरे प्रदेश में अभियान चलाकर बड़ी संख्या

में नीम, पीपल और बरगद के पेड़ लगाए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें