अखिलेश यादव से पीएल पुनिया ने शिष्टाचार भेंट की
लखनऊ,। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
से शुक्रवार को कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान
उनके पुत्र बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया उनके साथ थे। उन्होंने सपा अध्यक्ष
को लोकसभा चुनाव में मिली जीत पर धन्यवाद दिया।
कांग्रेस
नेता पीएल पुनिया आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने उनके पार्टी
मुख्यालय लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ही नेताओं के बीच सियासी चर्चा भी
हुई। पीएल पुनिया ने इस दौरान कहा कि नाकारात्मक राजनीति को इस चुनाव में
जनता ने नकार दिया है। इससे भविष्य की राजनीति में बेहतर परिणाम के रूप में
देखा जाएगा।





