घाटशिला में बारातियों से भरी पिकअप वैन पलटी, 23 घायल, छह की हालत गंभीर
पश्चिमी
सिंहभूम, । घाटशिला थाना क्षेत्र अंतर्गत कशीदा के पास हाईवे
पर शुक्रवार की सुबह बारातियों से भरी एक डाला पिकअप वैन डिवाइडर से
टकराकर पलट गई। इस दुर्घटना में 23 लोग घायल हो गए हैं और छह की हालत गंभीर
है। घायलों को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से
उन्हें एमजीएम रेफर कर दिया गया।
बताया जाता है कि चाकुलिया के
भालुकनाला गांव से एमजीएम थाना क्षेत्र के नारेगा बारात आई थी। शादी के बाद
पिकअप गाड़ी संख्या (जेएच 055 2069) से चाकुलिया लौट रहे थे। इस दौरान
घाटशिला के पास गाड़ी पलट गई। इस दुर्घटना में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो
गए। घायलों में गणेश भूमिज, हिकिम मुंडा, रंजीत सबर, बंदी मुंडा, मंगल
मुंडा और मंगल कर्मकार हैं। सभी घायलों को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल लाया
गया। गंभीर रूप से छह घायलों को एमजीएम रेफर कर दिया गया है। सूचना पर
पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।





